फ्री कंडोम पर टूट पड़े दिल्लीवासी

नई दिल्ली: एड्स हेल्थकेयर फाउंडेशन की ओर से भारत में 28 अप्रैल को शुरू किए गए ऑनलाइन फ्री कंडोम स्टोर पर ऑर्डर करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। आलम ये है कि महज 69 दिनों में 9.56 लाख कंडोम ऑर्डर हो गए। जानकारों की मानें तो ऑनलाइन स्टोर से लोगों ने अधिक कंडोम इसलिए ऑर्डर किए क्योंकि उन्हें दुकान पर पहुंचक र कंडोम खरीदने में शर्मिंदगी होती है।
स्टोर से लोग फोन या ईमेल भेजकर कंडोम मंगा सकते हैं। दरअसल भारत के गर्भनिरोधक बाजार में कंडोम का शेयर सिर्फ 5 फीसदी है, यानि बहुत कम लोग कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फ्री कंडोम स्टोर का यह ताजा आंकड़ा एक नए रुझान की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि करीब 10 लाख में 5.14 लाख कंडोम कम्यूनिटी और एनजीओ की ओर से ऑर्डर किए गए जबकि आम लोगों ने सिर्फ 4.41 लाख कंडोम ऑर्डर किया। इन लोगों में दिल्ली और कर्नाटक के लोगों की संख्या काफी अधिक रही। एड्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने हिन्दुस्तान लैटेक्स लिमिटेड के साथ मिलकर स्पेशल ब्रांड का कंडोम बनाने का फैसला किया था। फाउंडेशन के इंडिया प्रोग्राम डायरेक्टर वी सैम प्रसाद के मुताबिक, उन्होंने सोचा था कि 10 लाख कंडोम दिसंबर तक चलेगा। लेकिन यह जुलाई के पहले हफ्ते में ही खत्म हो गया।

Advertisement