गुरु प्रसाद बने दवा प्रतिनिधि संघ करनाल के प्रधान 

करनाल। गुरु प्रसाद सिंह को हरियाणा दवा प्रतिनिधि संघ की करनाल इकाई का प्रधान नियुक्त किया गया है। इस संबंध में प्रवेश गाबा व टीसी शर्मा की देखरेख में चुनावी बैठक संपन्न हुई। बैठक में बीते वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के बाद नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। कार्यकारिणी में गुरु प्रसाद ङ्क्षसह को प्रधान चुनने के अलावा संजीत मिश्रा को महासचिव, उमेश नंदा को खजांची, सचिन सेठ, कपिल राका एवं विनोद कुमार को उप प्रधान और संदीप वर्मा, मनोज गलहोतरा तथा जय करन को सह सचिव, जय प्रकाश को सह खजांची और विजय कुमार व अरुण शर्मा को कार्यालय प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर प्रधान गुरु प्रसाद ने कहा कि दवा प्रतिनिधियों की समस्याओं को हल करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे। दवा कंपनियां गैर कानूनी तरीके अपनाकर दवा प्रतिनिधियों से काम करवा रही है। शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। नई कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों ने ईमानदारी और निष्ठा के साथ संघ के लिए काम करने का संकल्प लिया।
Advertisement