नकली तेल बनाने का कारखाना पकड़ा

केस्टोपुर। बागुईआटी थाना इलाके के केस्टोपुर में मिलावटी नारियल तेल तैयार करने का कारखाना पकड़ा गया है। पुलिस ने केस्टोकमल सरकार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कारखाने से तेल की सौ सील बंद बोतलें तथा 300 खाली बोतलें, फनल तथा नकली तेल तैयार करने के उपकरण बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार नामी तेल की कम्पनी के प्रबन्धकों को पहले से ही इस बारे में कुछ संदेह था। इसके लिए कंपनी ने निजी तौर पर जानकारी बटोरी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रात के वक्त केस्टोपुर के एक कारखाने में पुलिस ने छापेमारी की। वहां पर नामी कम्पनी का नकली नारिलय तेल बनाने का काम चल रहा था। उस कम्पनी के लेबल चिपका कर बोतलों को बन्द किया जा रहा था। इसके पहले ही पुलिस ने कारखाने का पर्दाफाश कर दिया। वहां से बोतलों के अतिरिक्त तेल बनाने के उपकरण भी मिले हैं। साथ ही केस्टोकमल सरकार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस कारखाने के साथ जुड़े और लोगों का भी पता लगाने में जुटी है। केस्टो कमल को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार काफी समय से बाजार में उस कम्पनी के तेल की मांग थी, पर कम्पनी की आपूर्ति में गिरवाट हो रही थी। इसलिए कम्पनी को संदेह हुआ और जांच करवाई।
Advertisement